शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana News: ​हरियाणा के इस शहर को मिली एक ओर बाइपास की सौगात

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के बड़े शहरों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बाहरी बायपास निर्माण की योजना चल रही है। इसी कड़ी में हिसार से खुशखबरी है। यहां डबरा माइनर…


Haryana News: हिसार को मिलेगा जाम से राहत का नया रास्ता! इस जगह बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क
Haryana News: हिसार को मिलेगा जाम से राहत का नया रास्ता! इस जगह बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के बड़े शहरों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बाहरी बायपास निर्माण की योजना चल रही है। इसी कड़ी में हिसार से खुशखबरी है। यहां डबरा माइनर पर टोशाम रोड से राजगढ़ रोड तक नई सड़क बनाई जाएगी जो साउथ बायपास जितनी चौड़ी होगी। इस सड़क के निर्माण से दिल्ली रोड पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा।

Advertisement

भवन एवं सड़क विभाग (B&R) ने 10 मीटर चौड़ी सड़क के लिए संशोधित एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। इस सड़क पर लगभग ₹75 करोड़ खर्च होंगे। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी, DNIT तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दो हिस्सों में बनेगी सड़क, अवैध कब्जे बन रहे रुकावट

टोशाम रोड से राजगढ़ रोड तक डबरा माइनर नहर पर सड़क का निर्माण दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 2700 मीटर और दूसरा हिस्सा 740 मीटर लंबा होगा। यह भूमि सिंचाई विभाग के अंतर्गत आती है लेकिन उस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। मामला फिलहाल एसडीएम कोर्ट में लंबित है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की Strike के चलते Power House और वाटर वर्क्स पर Police तैनात

सिंचाई विभाग हटाएगा कब्जा, फिर मिलेगी निर्माण को हरी झंडी

जब तक प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिलती, तब तक सिंचाई विभाग अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया में लगा रहेगा। कुछ सुनवाइयां हो चुकी हैं और कुछ प्रक्रियाएं बाकी हैं। कब्जा हटते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। यह सड़क भविष्य में ROB (रेलवे ओवर ब्रिज) के साथ और भी सुविधाजनक बन सकती है।

B&R विभाग के सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह के मुताबिक, यह नई सड़क शहर की यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सुधार देगी। साउथ बायपास जैसी चौड़ी सड़क से भारी वाहनों को शहर के भीतर आने की जरूरत नहीं होगी। इसका सीधा असर शहर के ट्रैफिक और प्रदूषण पर भी पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे 48 बिलासपुर ओवर​ब्रिज कब होगा चालू, पढ़ें अपडेट

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp