
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बैठक में इस बार मूड बदला हुआ था। करारे जबात देते हुए अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि अब ‘दो दिन में काम हो जाएगा’ जैसे रटे-रटाए जवाब नहीं चलेंगे। हर काम के लिए एक समय सीमा दे दी गई है। अगर निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हुआ, तो बड़ी कार्रवाई होगी उसके लिए तैयार रहे।Haryana News
DISHA बैठक में राव साहब ने सुनाया बडा फैसला: राव साहब ने कहा कि हाइवे बनाने वाले ठेकेदार की लगातार शिकायतें मिल रही है। अब ‘कुछ अलग सोचना ही पड़ेगा’ ताकि जनता को रोज-रोज के जाम से निजात मिले। इतना ही नहीं, सड़कों के बनने से पहले ही टूटने पर उन्होंने कहा कि खराब सामग्री और आधुनिक तकनीक की कमी ही माना गया। वह बुधवार को दिशा (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक अधिकारियों को बोल रहे थे।Haryana News
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम
हरियाणा में गांवो की तो दूर हाईवे की भी सडके साल से पहले टूट जाती है। कहा कि खराब सामग्री और आधुनिक तकनीक की कमी के कारण सडके जल्दी टूट रही है। उदाहरण दिया कि मेघालय जैसे राज्यों में सड़कें 10 साल तक नहीं टूटतीं, तो हरियाणा में ऐसा क्यों हो रहा है? इसकी गहन जांच की जाएगी। लापरवाही व घटिया मैटिरियल लगाने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहे। अब बहुत हो चुका है बरदास की सीमा खत्म हो चुकी है।Haryana News
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?
कई मुदो पर हुई चर्चा: बैठक मे हाईवे की सडक टूटने के साथ रेवाडी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ-साथ शहर के कचरे की समस्या, सड़कों के निर्माण और साहिबी बैराज में आने वाले गंदे पानी पर भी विस्तार से चर्चा हुई. राव इंद्रजीत ने रेवाड़ी-पटौदी, बनीपुर चौक और राठीवास के निर्माण कार्यों को भी समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद: बता दे कि इस अहम बैठक में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, अनिल यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंकंवाली स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 15 और 16 अक्टूबर को
