Wednesday, 14 October 2026

Rewari Breaking News: 86.75 लाख रुपए खर्च कर जिले के मुख्य नालो की होगी सफाई, टेंडर जारी

Written by: Best E News

Published:

Rewari Breaking News: नगर परिषद के द्वारा जिले में मानसून के पहले नालों की सफाई का तीन टेंडर जारी कर दिया गया है। 86.75 लाख रुपए खर्च करके जिले में नालों की…


86.75 लाख रुपए खर्च कर जिले के मुख्य नालो की होगी सफाई
86.75 लाख रुपए खर्च कर जिले के मुख्य नालो की होगी सफाई
Google News Follow us on Google

Rewari Breaking News: नगर परिषद के द्वारा जिले में मानसून के पहले नालों की सफाई का तीन टेंडर जारी कर दिया गया है। 86.75 लाख रुपए खर्च करके जिले में नालों की सफाई की जाएगी। प्रमुख बाजारों में स्थित नालों की सफाई होगी इसके साथ ही साथ जो नाले क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उन्हें भी ठीक किया जाएगा। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल रखी गई है।

Advertisement

सामने आई जानकारी के अनुसार पहले टेंडर सर्कुलर रोड के दोनों और स्थित नालों के सफाई से संबंधित है। इन नालों की सफाई के लिए 36.89 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं। अक्सर मानसून में सर्कुलर रोड पर जल भराव की समस्या होती है और नाली में पानी भरने से स्थानीय लोगों को और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। यहां के नाले की सफाई होने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

दूसरा टेंडर दिल्ली रोड नारनौल रोड कालका रोड तुर्कियावास रोड सहित अन्य बाहरी नालों के लिए रखा गया है। इन सभी नालों के सफाई में 30.98 लख रुपए खर्च होंगे। अक्सर देखा जाता है कि शहर में बरसात के दौरान नाले में काफी ज्यादा पानी भर जाता है और नाले में पानी भरने से परेशानियां भी काफी बढ़ती है। राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

बाजार के सभी नालों की होगी सफाई (Rewari Breaking News)

बाजार के सभी मुख्य नालों की सफाई की जाएगी। इन सभी नालों में लंबे समय से समस्या आ रही है। इन सभी नालों की सफाई हो जाने के बाद लोगों की परेशानियां खत्म होगी। लंबे समय से स्थानीय लोग इन नालों की सफाई की मांग कर रहे थे। अंततः नगर परिषद के द्वारा इन सभी नालों की सफाई का टेंडर जारी कर दिया गया है। बरसात से पहले हर हाल में नगर परिषद के द्वारा इन सभी नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि बरसात में जल भराव की समस्या ना उत्पन्न हो।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

Related News

WhatsApp