रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस शहर में शुरू हुई पहली बैटरी स्वीपिंग, जानिए क्या होगा इसका फायदा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: देश में स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर भारत का पहला कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन सोनीपत के गन्नौर में…


Haryana News: हरियाणा के इस शहर में शुरू हुई पहली बैटरी स्वीपिंग, जानिए क्या होगा इसका फायदा
Haryana News: हरियाणा के इस शहर में शुरू हुई पहली बैटरी स्वीपिंग, जानिए क्या होगा इसका फायदा
Google News Follow us on Google

Haryana News: देश में स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर भारत का पहला कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन सोनीपत के गन्नौर में शुरू किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को गन्नौर के गांव पांची गुजरान स्थित दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल (DICT) में इस आधुनिक स्टेशन का उद्घाटन किया। यह स्टेशन डीजल ट्रकों की जगह बैटरी से चलने वाले ट्रकों की नई शुरुआत है।

Advertisement

पहले चरण में 25 इलेक्ट्रिक ट्रक यहां आ चुके हैं और कुल 75 ट्रक आने की योजना है। गन्नौर में करीब 350 कॉमर्शियल वाहन काम करते हैं, जो धीरे-धीरे बैटरी से चलने वाले वाहन बन रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में एनर्जी इन मोशन कंपनी का रविंद्रा एनर्जी लिमिटेड के साथ 50% हिस्सा है। चीन की बड़ी कंपनी Beiqi FOTON Motor भी इस परियोजना में शामिल है, जो अपने वाहन और तकनीक भारत में ला रही है।

इलेक्ट्रिक ट्रकों के कई लाभ हैं। देश में ट्रक कुल वाहनों का केवल 4% हैं, लेकिन ये 30% कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। इलेक्ट्रिक ट्रकों के इस्तेमाल से प्रदूषण में भारी कमी आएगी। तकनीक और बैटरी की कीमतें इतनी कम हो गई हैं कि ये डीजल ट्रकों से सस्ते होंगे। ड्राइवर बस 5 मिनट में बैटरी बदल सकते हैं और बिजली पूरी तरह सौर और पवन ऊर्जा से मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में सोमवार को इन गांवों की होगी बाजरा खरीद

ये ट्रक 40 टन तक का भार उठा सकते हैं और एक बार चार्ज पर 180 किलोमीटर तक चल सकते हैं। 2030 तक उत्तर भारत में 7,000 इलेक्ट्रिक ट्रक चलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लगभग 250 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 2027 तक 45 स्टेशन खासकर सीमेंट, स्टील और माइनिंग क्षेत्रों में स्थापित होंगे।

इलेक्ट्रिक ट्रक डीजल वाहनों जितना भार उठा सकते हैं। बिजली की लागत कम है और एनजीटी टैक्स से मुक्त हैं। प्रदूषण रहित होने की वजह से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी प्रवेश मिलेगा। यह पहल भारत में स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp