रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: अंबाला छावनी बस अड्डे पर सुरक्षा बढ़ी, अब 30 सीसीटीवी कैमरों से होगी यात्रियों की निगरानी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: अंबाला छावनी बस अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रोडवेज ने विशेष पहल की है। बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही…


Haryana News: अंबाला छावनी बस अड्डे पर सुरक्षा बढ़ी, अब 30 सीसीटीवी कैमरों से होगी यात्रियों की निगरानी
Haryana News: अंबाला छावनी बस अड्डे पर सुरक्षा बढ़ी, अब 30 सीसीटीवी कैमरों से होगी यात्रियों की निगरानी
Google News Follow us on Google

Haryana News: अंबाला छावनी बस अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रोडवेज ने विशेष पहल की है। बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले लगभग 10 कैमरे लगे थे, अब परिसर में करीब 30 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।

Advertisement

अभी तक 16 कैमरे लगाए जा चुके हैं जो बस अड्डे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। इन कैमरों की निगरानी के लिए संस्थान प्रबंधक के कार्यालय में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। इसके जरिए किसी भी घटना के समय आरोपी की पहचान जल्दी की जा सकेगी।

अंबाला छावनी बस अड्डा पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली और राजस्थान को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र है। यहां रोजाना 12 से 15 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में सोमवार को इन गांवों की होगी बाजरा खरीद

बस अड्डे से प्रतिदिन करीब 1500 बसें चलती हैं जो नजदीकी और दूर-दराज के क्षेत्रों तक जाती हैं। दिन के समय बस अड्डा काफी व्यस्त रहता है, जबकि रात में कुछ ही बसों के आगमन से यात्रियों की संख्या कम रहती है।

सीसीटीवी कैमरों के बढ़ने से चोरी, छीना झपटी और अन्य असुरक्षा की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी। इससे यात्री सुरक्षित महसूस करेंगे और बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक पुख्ता होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp