शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana News: SDM Kosli ने बिजली निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मची अफरा तफरी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: Kosli एसडीएम विजय कुमार यादव ने गुरुवार सुबह स्थानीय मेन रोड स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) कोसली के सिटी एसडीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अनाचक एडीएम के…


SDM conducted a surprise inspection of Kosli Electricity Corporation office, causing chaos.
SDM conducted a surprise inspection of Kosli Electricity Corporation office, causing chaos.
Google News Follow us on Google

Haryana News: Kosli एसडीएम विजय कुमार यादव ने गुरुवार सुबह स्थानीय मेन रोड स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) कोसली के सिटी एसडीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अनाचक एडीएम के आने से कार्यालय मेंं अफरा तफरी मच गई।

Advertisement

 

कई कर्मचारी गायब: औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली में कई खामियां पाई गईं। एसडीओ, एक जेई समेत कुछ कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित थे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्यालय की व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त निर्देश जारी किए।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:बिजली कट से परेशान लोगों ने रेवाड़ी में लगाया जाम

सुबह सुबह पहुचे एसडीएम: ब​ता दे कि सुबह करीब 9.15 बजे एसडीएम अचानक कार्यालय पहुंचे तो पाया गया कि मूवमेंट रजिस्टर में कर्मचारियों की उपस्थिति का सही रिकॉर्ड नहीं था और रात के समय आई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

 

ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की हडताल में चलते धारूहेड़ा में 22 गांवों में बिजली गुल

अधूरा मिला रिकोर्ड: शिकायतों और मूवमेंट रजिस्टर में आवश्यक प्रविष्टियां भी अधूरी पाई गईं। हाजिरी रजिस्टर की जांच के दौरान एसडीओ और एक जूनियर इंजीनियर सहित कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि केवल एक जेई मौके पर उपस्थित थे।

मांगा जबाव’ एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से जवाब मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी बिना सूचना के कार्यालय से बाहर न जाए और प्रत्येक शिकायत का विवरण संबंधित रजिस्टर में कार्रवाई सहित दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना अनुमति गैरहाजिर पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की Strike के चलते Power House और वाटर वर्क्स पर Police तैनात

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp