मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: बिजली बचाओ, इनाम पाओ, इनाम के लिए इन दिन तक करें अप्लाई

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण को सतत विकास का एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए इस दिशा में अनेक नवाचार पूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले…


हरियाणा सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण को सतत विकास का एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए इस दिशा में अनेक नवाचार पूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक संस्थानों, सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रौद्योगिकीय नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं तथा अन्य पात्र श्रेणियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है।Haryana News

Advertisement

जानिए किनको मिलेगा पुरष्कार: यह पुरस्कार उन संस्थानों/भवनों/उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2024-25 के दौरान बिजली अथवा अन्य ईंधनों की बचत के लिए विशिष्ट ऊर्जा संरक्षण उपायों को प्रभावी रूप से अपनाते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। योजना के विस्तृत दिशा निर्देश हरेडा की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पात्र उपभोक्ता https://hareda.gov.in/apply-online पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक पात्र उपभोक्ता/उद्योग/एमएसएमई/वाणिज्यिक एवं सरकारी भवन संचालक, भवन ऊर्जा लेखा परीक्षक तथा डिस्कॉम सबस्टेशन प्रतिनिधि निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु अपना नामांकन कर सकते हैं।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp