बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा की तहसीलों में करोंडो का राजस्व ठप, जानिए क्यों ?

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई पेपरलेस प्रणाली लोगों के लिए मुश्किल बन गई है। पूरे प्रदेश में पिछले करीब 12 दिनों से रजिस्ट्री कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम…


Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई पेपरलेस प्रणाली लोगों के लिए मुश्किल बन गई है। पूरे प्रदेश में पिछले करीब 12 दिनों से रजिस्ट्री कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने उपायुक्त के नाम नायब तहसीलदार अजय मलिक को ज्ञापन सौंपकर डीड रजिस्ट्रेशन पुराने तरीके से शुरू करने की मांग की है।

Advertisement

अधिवक्ताओं और डीलरों का कहना है कि नई पेपरलेस प्रणाली अभी तक पूरी तरह से सुचारू नहीं हुई है। तकनीकी खामियों के कारण तहसीलों और उप-तहसीलों में रजिस्ट्री का काम रुक गया है। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे जरूरी कार्य लंबित हो रहे हैं।Haryana News

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक नई प्रणाली पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक पुराने तरीके से रजिस्ट्री प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके और कार्य सुचारू रूप से हो सकें।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस मौके पर धीरज यादव, महेंद्र सिंह, वीर सिंह, अनिल, अशोक, इंदरपाल, सुशीला, अमित, सविता, नरेश, हंसराज और लक्ष्मण नंबरदार सहित कई लोग मौजूद रहे।Haryana News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp