गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर, पिछले महीने का राशन अब 8 अक्टूबर तक होगा प्राप्त

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। नायब सैनी सरकार ने गरीब परिवारों की सुविधा को देखते हुए सितंबर महीने के राशन वितरण की अवधि बढ़ाकर 8…


Haryana News: हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर, पिछले महीने का राशन अब 8 अक्टूबर तक होगा प्राप्त
Haryana News: हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर, पिछले महीने का राशन अब 8 अक्टूबर तक होगा प्राप्त
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। नायब सैनी सरकार ने गरीब परिवारों की सुविधा को देखते हुए सितंबर महीने के राशन वितरण की अवधि बढ़ाकर 8 अक्टूबर तक कर दी है। अब पूरे प्रदेश में पिछले महीने के वंचित लाभार्थियों को राशन मिल सकेगा।

Advertisement

हिसार जिले में सितंबर महीने में लगभग 50 फीसदी मशीनों पर राशन का डेटा देर से अपलोड हुआ था। इस कारण महीने के अंत में केवल 3 दिन ही राशन बांटा जा सका और बड़ी संख्या में लाभार्थी राशन से वंचित रह गए थे। इस समस्या को देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब 8 अक्टूबर तक राशन वितरण का फैसला लिया है।

गांवों में राशन लेने के लिए लंबी कतारें लगीं। कई जगहों पर डेटा महीने के अंत में ही मशीनों में अपडेट हुआ, जिससे वितरण का काम बहुत कम समय में करना पड़ा। एक लाभार्थी को राशन देने में 5-10 मिनट का समय लगता है। कम समय मिलने की वजह से हजारों परिवार राशन से वंचित रह गए थे। अब मोहलत बढ़ने से ये परिवार अपने राशन तक पहुँच पाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बालसमंद क्षेत्र के कई गांवों जैसे आर्य नगर, रावलवास कलां और खुर्द, भिवानी रोहिल्ला, बालसमंद, सीसवाल व सुंडावास में राशन के लिए देर रात तक लंबी कतारें लगी थीं। सरकार ने अब 8 अक्टूबर तक राशन वितरण की घोषणा कर हजारों गरीब परिवारों को राहत प्रदान की है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp