मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में ऑनलाइन रजिस्ट्री का ताबड़तोड़ ग्राफ, डिजिटल रजिस्ट्री सिस्टम ने तोड़ा रिकॉर्ड

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है और यह लोगों के लिए बेहद आसान भी बन गई है। नवंबर के पहले 21 दिनों में राज्य…


Haryana News: हरियाणा में ऑनलाइन रजिस्ट्री का ताबड़तोड़ ग्राफ, डिजिटल रजिस्ट्री सिस्टम ने तोड़ा रिकॉर्ड
Haryana News: हरियाणा में ऑनलाइन रजिस्ट्री का ताबड़तोड़ ग्राफ, डिजिटल रजिस्ट्री सिस्टम ने तोड़ा रिकॉर्ड
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है और यह लोगों के लिए बेहद आसान भी बन गई है। नवंबर के पहले 21 दिनों में राज्य में कुल 10,450 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपरलेस यानी बिना कागज के किए गए हैं। यह एक बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि एक दिन में ही 1,659 रजिस्ट्रेशन किए जाना सिस्टम की बेहतर क्षमता को दर्शाता है।

Advertisement

राज्य के डिजिटल लैंड-रजिस्ट्री सिस्टम को और मजबूत बनाया गया है ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। इसके तहत 1 से 21 नवंबर के बीच लगभग 9,365 अपॉइंटमेंट ऑनलाइन बुक की गईं, जबकि कुल मिलाकर 10,450 रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं। इनमें से 8,338 डीड अप्रूव हो चुके हैं और कुल 9,260 डीड वेरिफाई भी हो गए हैं। रोजाना लगभग 1,500 डीड प्रोसेस की जा रही हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सिस्टम कितनी तेजी से काम कर रहा है।

पोर्टल के ऑफिसर-साइड फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है। अब खेवट और विलेज ब्लॉकिंग की सुविधा भी चालू हो गई है, जिससे सभी जिलों में अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग और भी आसान हो गई है। इसके अलावा, तहसीलदार अपने लॉगिन से सीधे टोकन वापस करने की सुविधा भी अब ऑनलाइन पा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में तीन दिन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी रहेंगें हडताल पर, जानिए क्या है मांगें ?

वितायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि नागरिकों को फाइनेंशियल नुकसान से बचाने के लिए स्टाम्प ड्यूटी कैलकुलेशन, टोकन डिडक्शन और अन्य डॉक्यूमेंट संबंधी समस्याओं का समाधान भी कर दिया गया है।

इस डिजिटल पहल से न केवल प्रक्रिया तेज हुई है बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ी है। अब हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से हो रहा है, जिससे आम जनता को फायदा हो रहा है और समय की बचत भी हो रही है। यह राज्य की डिजिटल प्रगति का एक बड़ा उदाहरण है।

ये भी पढ़ें:मसानी स्कूल में PTM व दशहरा उत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp