गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार में IIT के लिए जमीन देने का प्रस्ताव, रणबीर गंगवा ने CM सैनी को दिया बड़ा विजन डॉक्यूमेंट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में पहली बार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए लगभग 300 एकड़ जमीन…


Haryana News: हिसार में IIT के लिए जमीन देने का प्रस्ताव, रणबीर गंगवा ने CM सैनी को दिया बड़ा विजन डॉक्यूमेंट
Haryana News: हिसार में IIT के लिए जमीन देने का प्रस्ताव, रणबीर गंगवा ने CM सैनी को दिया बड़ा विजन डॉक्यूमेंट
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में पहली बार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए लगभग 300 एकड़ जमीन की जरूरत है। अब नायब सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार में जमीन देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है। मंत्री गंगवा ने मुख्यमंत्री को एक विजन डॉक्यूमेंट भी सौंपा है जिसमें उन्होंने हिसार में आईआईटी के लिए उपयुक्त जमीन के बारे में बताया है।

Advertisement

केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने आठ महीने पहले तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा को IIT खोलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। हालांकि, इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी समस्या जमीन अधिग्रहण को लेकर आ रही है। सरकार की शर्त है कि IIT के लिए कम से कम 300 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाए, जो अभी तक संभव नहीं हो पाया है।

मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री सैनी को बताया कि हिसार में स्थित राजकीय पशुधन फार्म के पास करीब दस हजार एकड़ से अधिक खाली जमीन मौजूद है, जिसका अभी तक कोई विशेष उपयोग नहीं किया गया है। इस खाली पड़ी जमीन पर IIT का निर्माण किया जा सकता है। इससे न केवल जमीन की समस्या का समाधान होगा बल्कि प्रदेश के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यह कदम हरियाणा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि IIT के खुलने से युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे और प्रदेश में तकनीकी विकास को भी नई दिशा मिलेगी। अब इस प्रस्ताव पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की संभावना है जिससे हिसार में IIT का सपना जल्द पूरा हो सके।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp