गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में पीएम मोदी करेंगे लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, महिलाओं के लिए बड़ी राहत और उम्मीद

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार 17 अक्टूबर को अपने पहले कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना…


Haryana News: हरियाणा में पीएम मोदी करेंगे लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, महिलाओं के लिए बड़ी राहत और उम्मीद
Haryana News: हरियाणा में पीएम मोदी करेंगे लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, महिलाओं के लिए बड़ी राहत और उम्मीद
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार 17 अक्टूबर को अपने पहले कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में दिल्ली जाकर पीएम मोदी को राज्य में आमंत्रित किया, जिसे प्रधानमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। अगर दौरा तय होता है, तो यह पीएम मोदी का हरियाणा का 17वां दौरा होगा।

Advertisement

पीएम का कार्यक्रम 18 अक्टूबर को अंबाला कैंट में आयोजित किया जा सकता है। अंबाला को कार्यक्रम स्थल के रूप में चुनने के पीछे एक खास वजह बताई जा रही है—यहां 600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे वार मेमोरियल (वीर शहीदी स्मारक) और डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों कराना संभव होगा। यह क्षेत्र वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का विधानसभा क्षेत्र भी है।

लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त देंगे पीएम

सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। संभावना है कि पीएम मोदी इस योजना की पहली किस्त महिलाओं को अपने हाथों से सौंपेंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हाल ही में 3 अक्टूबर को हरियाणा दौरे पर आए थे और उन्होंने रोहतक व कुरुक्षेत्र में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। ऐसे में अगर पीएम मोदी का दौरा तय होता है, तो यह एक महीने में हरियाणा में किसी बड़े केंद्रीय नेता का दूसरा दौरा होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

भाजपा की सत्ता में हैट्रिक

हरियाणा में भाजपा सरकार ने 17 अक्टूबर 2024 को तीसरी बार सत्ता संभाली थी। नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस सरकार को भाजपा की सत्ता में हैट्रिक माना जा रहा है। अब सरकार अपने पहले साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। हालांकि, पीएम मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री सैनी के निमंत्रण को पीएम ने स्वीकार कर लिया है, लेकिन कार्यक्रम की तारीख और स्थान की पुष्टि राज्य सरकार द्वारा अभी नहीं की गई है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp