बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: कैथल मंडी में धान की खरीद रुकी, पोर्टल तकनीकी खराबी से गेट पास जारी नहीं, किसान परेशान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: कैथल की अनाज मंडी में रविवार को धान की खरीद प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया। मंडी में पहुंचे राइस मिलर्स ने धान खरीदने से इंकार कर दिया। उनका कहना है…


Haryana News: कैथल मंडी में धान की खरीद रुकी, पोर्टल तकनीकी खराबी से गेट पास जारी नहीं, किसान परेशान
Haryana News: कैथल मंडी में धान की खरीद रुकी, पोर्टल तकनीकी खराबी से गेट पास जारी नहीं, किसान परेशान
Google News Follow us on Google

Haryana News: कैथल की अनाज मंडी में रविवार को धान की खरीद प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया। मंडी में पहुंचे राइस मिलर्स ने धान खरीदने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि सरकारी पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण गेट पास जारी नहीं हो रहे हैं। इसके चलते धान का उठान (स्टॉक ट्रांसपोर्ट) रुक गया है। इस स्थिति से किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं।

Advertisement

किसानों की परेशानियां

किसानों ने बताया कि इस बार बीमारी के कारण नमी वाला धान अधिक मात्रा में मंडी में पहुंच रहा है। इस प्रकार का धान एमएसपी पर खरीदा नहीं जाता, इसलिए कटौती कर राइस मिलर्स इसे खरीदते हैं। लेकिन गेट पास न मिलने के कारण मिलर्स ने खरीद रोक दी है, जिससे किसानों को अपनी फसल मंडी में अटकी छोड़नी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि फसल की पैदावार पहले ही कम है, ऊपर से नमी वाली फसल की समस्या चिंता का अतिरिक्त कारण बन गई है।

किसानों की मांग

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पोर्टल की तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक किया जाए और गेट पास जारी करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले। इसके अलावा किसानों ने सरकार से नमी प्रतिशत की सीमा बढ़ाने की भी अपील की, ताकि उनका धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बिक सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस मामले पर मार्केट कमेटी के मंडी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत एजेंसियों का मामला है। उन्होंने कहा, “हमने समस्या की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा दी है। उम्मीद है कि जल्द ही समाधान कर उठान शुरू कर दिया जाएगा।”

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp