गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में OPD टाइम बदला, जानें सुबह से दोपहर तक नई सुविधा की पूरी जानकारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में सर्दी के मौसम को देखते हुए ओपीडी का समय बदल दिया गया है। नया शेड्यूल 16 अक्टूबर से लागू…


Haryana News: चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में OPD टाइम बदला, जानें सुबह से दोपहर तक नई सुविधा की पूरी जानकारी
Haryana News: चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में OPD टाइम बदला, जानें सुबह से दोपहर तक नई सुविधा की पूरी जानकारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में सर्दी के मौसम को देखते हुए ओपीडी का समय बदल दिया गया है। नया शेड्यूल 16 अक्टूबर से लागू होगा।

Advertisement

नए ओपीडी समय का विवरण

नए नियम के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इससे पहले ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलती थी। यह बदलाव गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-16 के तहत आने वाली डिस्पेंसरी, सेक्टर-22 का सिविल अस्पताल, सिविल अस्पताल मनीमाजरा और सिविल अस्पताल सेक्टर-45 में लागू होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ESI डिस्पेंसरी सेक्टर-29 और सेक्टर-23, UT सचिवालय और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट डिस्पेंसरी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बदलाव का कारण

चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, सर्दियों में सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरे की संभावना बढ़ जाती है। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को ठंड और दृश्यता की कमी के कारण परेशानी हो सकती है। इसी कारण सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का समय एक घंटा आगे बढ़ा दिया गया है ताकि मरीजों को सुविधा रहे और स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा न आए।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp