बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू! 35.5 किलोमीटर में 28 स्टेशन, सीएम नायब सैनी से जल्द मिलेगी मंजूरी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) के प्रबंधक ने बताया कि सेक्टर 56 से पंचगांव…


Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू! 35.5 किलोमीटर में 28 स्टेशन, सीएम नायब सैनी से जल्द मिलेगी मंजूरी
Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू! 35.5 किलोमीटर में 28 स्टेशन, सीएम नायब सैनी से जल्द मिलेगी मंजूरी
Google News Follow us on Google

Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) के प्रबंधक ने बताया कि सेक्टर 56 से पंचगांव तक इस मेट्रो प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। अब इसे मंजूरी के लिए अगले महीने मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement

पिछले साल नवंबर में HMRTC से प्रोजेक्ट की शुरूआती DPR को मंजूरी मिल चुकी थी। इस परियोजना पर लगभग 8,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोमवार को चीफ सेक्रेटरी और HMRTC अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए बोर्ड में रखा गया। अब HMRTC इसे HSIIDC के समक्ष सुझाव या आपत्ति के लिए भेजेगा क्योंकि मेट्रो ग्लोबल सिटी के नजदीक से होकर गुजरेगी। इसके बाद ही सीएम के समक्ष अंतिम मंजूरी प्रस्तुत की जाएगी। प्रोजेक्ट की अधिकांश लागत हरियाणा सरकार वहन करेगी।

करीब 35.5 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो परियोजना में 28 स्टेशन बनेंगे। पहला स्टेशन सेक्टर-56 में रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास गोल्फ कोर्स रोड पर होगा। इसके बाद सेक्टर-61, 62, नरवाना कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, सेक्टर-36A, 88, 84, 85, 89, 86, 90, 91, सेक्टर-M-15, M-14, M-9, M-8, P-4 और P-7 होते हुए अंतिम स्टेशन पचगांव में बनेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

HMRTC अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के यशो भूमि मेट्रो स्टेशन से इफ्फो चौक मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले 11 किलोमीटर लंबे रूट के DPR का अध्ययन किया जाए। इस योजना के पूरा होने के बाद गुरुग्राम के पुराने और नए क्षेत्रों में मेट्रो सेवा बेहतर और तेज होगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp