गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: अब हरियाणा में इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेस लागू, समन-वारंट का तरीका होगा तेज और पारदर्शी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने न्यायिक प्रक्रियाओं को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 अक्टूबर 2025 से राज्य की अदालतों में समन और वारंट अब इलेक्ट्रॉनिक माध्यम…


Haryana News: अब हरियाणा में इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेस लागू, समन-वारंट का तरीका होगा तेज और पारदर्शी
Haryana News: अब हरियाणा में इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेस लागू, समन-वारंट का तरीका होगा तेज और पारदर्शी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने न्यायिक प्रक्रियाओं को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 अक्टूबर 2025 से राज्य की अदालतों में समन और वारंट अब इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जारी किए जाएंगे। इसके लिए गृह विभाग ने हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेस नियम लागू किए हैं।

Advertisement

नए नियमों के अनुसार, कोर्ट द्वारा जारी समन ई-मेल, मोबाइल नंबर या मैसेजिंग एप्लीकेशन के जरिए सीधे भेजे जाएंगे। यदि प्राप्तकर्ता का डेटा उपलब्ध न हो या डिजिटल माध्यम से समन सर्व नहीं हो पाए, तो संबंधित पुलिस इकाई या समन सेल इसे निष्पादित करेगी।

हर समन पर अदालत की डिजिटल मोहर और ई-हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त समन को वैध माना जाएगा और उसका प्रिंटआउट भी आधिकारिक दस्तावेज की तरह मान्य होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

राज्य स्तर पर इसे लागू करने के लिए नोडल एजेंसी बनाई गई है। इसमें आईजी कानून एवं व्यवस्था, एडीजी (Admin), लीगल रिमाइंडर और अभियोजन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। हर जिले में समन सेल की निगरानी के लिए जिला नोडल एजेंसी बनाई जाएगी। इन सेल की अगुवाई सब-इंस्पेक्टर या उससे वरिष्ठ अधिकारी करेंगे और सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रखेंगे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp