गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

Haryana News: अब डॉक्टर मिलेंगे केस के हिसाब से – सरकारी भर्ती का नया मॉडल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। अब डॉक्टरों को स्थायी या लंबे अनुबंध पर नहीं बल्कि केस के हिसाब से…


Haryana News: अब डॉक्टर मिलेंगे केस के हिसाब से – सरकारी भर्ती का नया मॉडल
Haryana News: अब डॉक्टर मिलेंगे केस के हिसाब से – सरकारी भर्ती का नया मॉडल
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। अब डॉक्टरों को स्थायी या लंबे अनुबंध पर नहीं बल्कि केस के हिसाब से बुलाया जाएगा। इस नई व्यवस्था की शुरुआत पंचकूला जिले के रायपुर रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से हो चुकी है। यहां नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी जो केस के अनुसार अपनी सेवाएं देंगे।

Advertisement

अब तक हरियाणा में डॉक्टरों की भर्ती संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट पर होती थी लेकिन पहली बार ‘ऑन कॉल’ सिस्टम लागू किया गया है। इसका मतलब यह है कि जब मरीज की स्थिति विशेष इलाज की मांग करेगी तभी संबंधित डॉक्टर को बुलाया जाएगा। डॉक्टर जितने केस देखेंगे उतना ही भुगतान उन्हें किया जाएगा। यह प्रणाली अस्पतालों पर भार कम करने और विशेषज्ञों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास है।

पदों का विवरण और भुगतान दरें

रायपुर रानी CHC में तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत है। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ को प्रति केस ₹3,500 दिए जाएंगे। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को ₹3,000 प्रति केस और बाल रोग विशेषज्ञ को ₹2,500 प्रति केस का भुगतान होगा। यह दरें स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित की गई हैं जो सीधे डॉक्टर के केस की संख्या के आधार पर भुगतान के रूप में दी जाएंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ का दिया संदेश

योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए योग्यता भी तय की गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए MD, MS या DNB अनिवार्य है। एनेस्थीसिया के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है और बाल रोग विशेषज्ञ के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। इच्छुक डॉक्टर 18 जुलाई तक पंचकूला के सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

यह अनुबंध 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा। हालांकि अगर इस दौरान किसी पद पर स्थायी नियुक्ति हो जाती है तो यह अनुबंध समाप्त हो सकता है। आवश्यकता अनुसार इसे मार्च 2026 के बाद बढ़ाया भी जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग का यह कदम ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की दिशा में एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में सफाई व्यवस्था का नया प्लान, व्हाट्सएप शिकायत सुविधा होगी लागू

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp