बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: इन दो गांवों में 37 करोड की लागत से बनेगे नए स्टेडियम, जानिए किन गांवों को मिलेगा फायदा

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गांव नाहरी और खेवड़ा में नए खेल स्टेडियमों के निर्माण को मंजूरी दे दी…


Haryana News: प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गांव नाहरी और खेवड़ा में नए खेल स्टेडियमों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 37 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके लिए लोक निर्माण विभाग को धनराशि भी जारी कर दी गई है।

Advertisement

स्टेडियमों के निर्माण से न केवल इन गांवों के बल्कि आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा।Haryanलोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों गांवों में स्टेडियम निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

टेंडर और मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। स्टेडियमों में खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ आधुनिक तकनीकी उपकरण, वातानुकूलित हाल, विश्राम गृह, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, जिम, फिटनेस सेंटर और दर्शकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

गांव नाहरी का जिक्र करें, तो यह जगह पहले से ही खेल उपलब्धियों के लिए मशहूर है। ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पहलवान रवि दहिया इसी गांव से हैं। इसके अलावा ओलंपियन अमित दहिया और कई अन्य खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। ऐसे में नए स्टेडियम का निर्माण युवा प्रतिभाओं के लिए खेलों में आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को निखारने का सुनहरा अवसर साबित होगा।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp