रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में BS-6 नई बसें शुरू होने को तैयार, चरखी दादरी रोडवेज में लंबी और लोकल रूटों पर सुविधा बढ़ेगी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। चरखी दादरी रोडवेज डिपो को BS-6 मॉडल की 15 नई बसों की सौगात मिली है। इन…


Haryana News: हरियाणा में BS-6 नई बसें शुरू होने को तैयार, चरखी दादरी रोडवेज में लंबी और लोकल रूटों पर सुविधा बढ़ेगी
Haryana News: हरियाणा में BS-6 नई बसें शुरू होने को तैयार, चरखी दादरी रोडवेज में लंबी और लोकल रूटों पर सुविधा बढ़ेगी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। चरखी दादरी रोडवेज डिपो को BS-6 मॉडल की 15 नई बसों की सौगात मिली है। इन बसों की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें लंबे रूटों पर संचालित किया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से लोकल और लंबे रूटों पर यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी।

Advertisement

वर्तमान में चरखी दादरी डिपो बसों की कमी झेल रहा है। इसी वजह से लंबे रूटों और लोकल रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई बसों के बेड़े में शामिल होने से इस समस्या का समाधान होगा और यात्रा और अधिक आरामदायक बनेगी।

डिपो ड्यूटी इंचार्ज नवरत्न शर्मा ने बताया कि 14 अक्टूबर को नई बसों की पासिंग कराई जाएगी। इसके बाद इन्हें विभिन्न रूटों पर भेज दिया जाएगा। बसों की इंश्योरेंस और अन्य कागजी प्रक्रिया पहले से ही पूरी कर दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में सोमवार को इन गांवों की होगी बाजरा खरीद

नई बसों को जयपुर, दिल्ली, कटरा, वृंदावन, शिमला जैसे रूटों पर चलाया जाएगा। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

रोडवेज विभाग ने यह भी बताया कि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिवहन सेवाएं मजबूत हों। नई बसों के आने से यात्रियों की सुविधा और यात्रा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp