बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: CM नायब सैनी ने NHM कर्मचारियों को दिया तोहफा, 14 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों का महंगाई…


हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया है। मिशन निदेशक एनएचएम हरियाणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को डीए का लाभ तीन चरणों में मिलेगा।Haryana News

Advertisement

1 जनवरी 2024 से डीए 230 फीसदी से बढ़कर 239 फीसदी, 1 जुलाई 2024 से 239 फीसदी से बढ़कर 246 फीसदी और 1 जनवरी 2025 से 246 फीसदी से बढ़कर 252 फीसदी कर दिया जाएगा। इस निर्णय से एनएचएम हरियाणा के करीब 14 हजार से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।Haryana News

सरकारी आदेश में कहा गया है कि राहत उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी या जो ऐसे ही मामलों में याचिकाकर्ता हैं। यदि भविष्य में कोर्ट इस आदेश को पलटता है तो कर्मचारियों को दी गई अतिरिक्त राशि वापस करनी होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस कदम और हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह राहत लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई के बाद मिली है। संगठन नेताओं का मानना है कि इस फैसले से कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनकी लंबे समय से लंबित मांग आंशिक रूप से पूरी हुई है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp