मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: विधायक ने कोसली को दिया बडा तोहफा, 10 साल की मांग को किया पूरा

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी को रोडवेज ने एक बडा तोहफा दिया है। लंबे समय कोसली वासियो की मांग अब पूरी हो गई है। बलिदान सत्यप्रकाश रोडवेज कार्यशाला भाकली में शनिवार…


विधायक ने कोसली को दिया बडा तोहफा, 10 साल की मांग को किया पूरा
विधायक ने कोसली को दिया बडा तोहफा, 10 साल की मांग को किया पूरा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी को रोडवेज ने एक बडा तोहफा दिया है। लंबे समय कोसली वासियो की मांग अब पूरी हो गई है। बलिदान सत्यप्रकाश रोडवेज कार्यशाला भाकली में शनिवार को कोसली विधायक अनिल यादव ने कोसली से चंडीगढ़ के लिए वातानुकूलित (एसी) बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।Haryana News

Advertisement

 

विधायक अनिल यादव ने कहा कि कोसली के लोगों ने उनसे बार-बार चंडीगढ़ के लिए बस चलवाने का अनुरोध किया था, उनकी मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत से कहा कि कोसली बस स्टैंड पर एक टिन शेड और नया वाटर कूलर लगवाएं। साथ ही बस स्टैंड पर बसों की समय सारिणी लगवाई जाए ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कोसली के विधायक ने कहा कि हलके की मांगों को चंडीगढ़ पहुंचाना और वहां से नई परियोजनाओं को मंजूर करवा कर लाना उनकी प्राथमिकता है। वह क्षेत्र के लोगों से मिलते रहते हैं।

जानिए क्या रहेगा किराया: हरियााणा रोडवेज के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि यह बस कोसली से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी और छुछकवास, बेरी, रोहतक, पानीपत, करनाल होते चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से यह बस सुबह 6.30 बजे बजे कोसली के लिए चलेगी। इसका किराया 620 रुपये होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस अवसर पर जिला पार्षद शारदा, जीवन हितैषी, मंडल अध्यक्ष गोपी, अनूप, सरंपच श्याम सिंह मौजूद रहे

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp