गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में मेट्रो क्रांति! पलवल तक का सफर जल्द होगा तेज और आसान, जानें पूरी डिटेल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के NCR क्षेत्रों में मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फरीदाबाद स्थित होटल मैगपाई में मीडिया से बातचीत करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया…


Haryana News: हरियाणा में मेट्रो क्रांति! पलवल तक का सफर जल्द होगा तेज और आसान, जानें पूरी डिटेल
Haryana News: हरियाणा में मेट्रो क्रांति! पलवल तक का सफर जल्द होगा तेज और आसान, जानें पूरी डिटेल
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के NCR क्षेत्रों में मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फरीदाबाद स्थित होटल मैगपाई में मीडिया से बातचीत करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि बहुत जल्द पलवल तक मेट्रो संचालन शुरू होगा। इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

Advertisement

गौरव गौतम ने कहा कि पलवल तक मेट्रो के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) पूरी हो चुकी है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के जिलों से पलवल की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। मंत्री ने कहा कि मेट्रो के शुरू होने से न सिर्फ पलवल से दिल्ली का सफर आसान होगा बल्कि क्षेत्र का विकास भी नई गति से बढ़ेगा।

पलवल तक मेट्रो संचालन शुरू होने पर लोगों की परिवहन सुविधाओं में विशेष सुधार होगा। नौकरीपेशा लोग और स्टूडेंट्स दिल्ली तक आवागमन के लिए तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठा सकेंगे। मेट्रो के संचालन से पलवल में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में इजाफा होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

गुरुग्राम तक मेट्रो विस्तार की तैयारी

वर्तमान में दिल्ली के बदरपुर से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इस रूट पर कुल 9 स्टेशन हैं। यह रूट साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया गया था। अब इस मेट्रो रूट का विस्तार फरीदाबाद से गुरुग्राम और फिर पलवल तक किया जाना है। गुरुग्राम तक मेट्रो की DPR तैयार है और अब केवल निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp