सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई, 12 साल बाद ठगी का आरोपी काबू

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा पुलिस को 12 साल बाद एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया…


Haryana News: हरियाणा पुलिस को 12 साल बाद एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के शिकोहपुर का रहने वाले दयानंद के रूप में हुई है।

Advertisement

बता दे ये मामला 2013 का है। पिछले 12 साल से पुलिस के लिए इसका पकडना चुनौती बनी हुई थी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जानिए क्या है मामला: बता दे आरोपी दयानंद दिल्ली के पश्चिमी विहार के अजीत सिंह के यहां ड्राइवर था। उसने अजीत को बताया कि रेवाड़ी में उसका एक प्लॉट है। वह इसे बेचना चाहता है। दयानंद ने प्लॉट का फुल एंड फाइनल एग्रीमेंट होने का दावा किया। अजीत ने प्लॉट खरीदने का फैसला किया। उन्होंने दो किश्तों में दयानंद को 16 लाख रुपए दे दिए। पहली किश्त में 6 लाख और दूसरी में 10 लाख रुपए दिए।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

फर्जी पाया मामला: जब अजीत ने पटवारी से रेवाडी में जमीन की जांच करवाई, तो पता चला कि जमीन का इंतकाल रद्द हो चुका है। पीड़ित ने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp