मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: सुसाइड नोट पर कपल ने जताई थी इच्छा, धारूहेड़ा में एक ही चिता पर किया दाहसंस्कार

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: संतोष कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार सुबह पुलिस सुरक्षा में दोनों के…


धारूहेड़ा: संतोष कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार सुबह पुलिस सुरक्षा में दोनों के पार्थिव शरीर को एक ही अर्थी पर श्मशान घाट ले जाया गया और एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। दोनों मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले थे और रोजगार के चलते पिछले कुछ समय से धारूहेड़ा में रह रहे थे। पांच वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।Haryana News

Advertisement

मृतक राजकुमार के भाई महेंद्र ने बताया कि वह पास ही रहता है। सुबह जब काफी देर तक राजकुमार और उसकी पत्नी हाली के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसने आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने खिड़की से झांका तो देखा कि दोनों एक ही फंदे पर लटके हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

परिजनों के अनुसार, राजकुमार ने शुक्रवार रात पार्टी से लौटने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था—“भाइयों सभी को आखिरी गुड नाइट।” यह पोस्ट घटना के बाद सामने आई, जिससे परिवार और पड़ोसी और भी स्तब्ध हैं। हालांकि दंपति ने आत्महत्या क्यों की, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार ने भी किसी प्रकार के तनाव, विवाद या आर्थिक समस्या की पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस घटना को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए जांच कर रही है। राजकुमार के मोबाइल, सोशल मीडिया गतिविधियों और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले दंपति किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की आवश्यक कार्रवाई पूरी कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp