मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी रिमांड पर

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News :  थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गांव गढ़ी अलावलपुर में एक कृषि फार्म के कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया…


धारूहेड़ा: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गांव गढ़ी अलावलपुर में एक कृषि फार्म के कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
धारूहेड़ा: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गांव गढ़ी अलावलपुर में एक कृषि फार्म के कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Google News Follow us on Google

Haryana News :  थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गांव गढ़ी अलावलपुर में एक कृषि फार्म के कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पहचान यूपी के जिला बरेली के गांव मंढोरा निवासी युनुस, मोनिश व शानु के रुप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

बता दे कि 26 जून को गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी संजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका गांव में एक कृषि फार्म है, जिसकी रेडिमेड चारदीवारी बनाई हुई है। कृषि फार्म में उसने एक कमरा बनाया हुआ है। जब वह 26 जून की सुबह अपने फार्म पर गया तो कमरे का ताला टूटा हुआ था।Haryana News

चोर कमरे से एक स्पलिट ऐसी, गैस सिलेंडर, 12 फव्वारा नोजल व लेबर के सामान सहित काफी सामान चोरी कर ले गए। संजीत ने आरोप लगाया कि चोरी की वारदात को गांव के ही आकाश, मन्नू व उनके अन्य साथियों ने अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी आकाश व मन्नू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्होंने उपरोक्त सामान कबाड़ी का काम करने वाले यूपी निवासी युनुस व उसके दो भाई मोनिश व शानु को बेच दिया है। जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त तीन और आरोपी यूपी के जिला बरेली के गांव मंढोरा निवासी युनुस, मोनिश व शानु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp