गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी जम्मू और अहमदाबाद फ्लाइट, विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर के बाद होगा लागू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हिसार एयरपोर्ट से जल्द ही जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर के बाद…


Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी जम्मू और अहमदाबाद फ्लाइट, विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर के बाद होगा लागू
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी जम्मू और अहमदाबाद फ्लाइट, विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर के बाद होगा लागू
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हिसार एयरपोर्ट से जल्द ही जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर के बाद जारी होगा और संभावना है कि नवंबर से ये फ्लाइट सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

Advertisement

एलायंस एयरलाइन ने विंटर शेड्यूल के तहत जम्मू और अहमदाबाद के लिए टाइमिंग एयरपोर्ट प्रशासन से मांगी थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने समय सारिणी तैयार कर एयरलाइन को भेज दी है। अनुमान है कि सबसे पहले जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है और इसके बाद अहमदाबाद के लिए।

बता दें कि 12 सितंबर को हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वर्चुअली रिमोट बटन दबाकर फ्लाइट को रवाना किया था। फिलहाल एलायंस एयरलाइन हिसार से दिल्ली, जयपुर और अयोध्या के लिए सेवाएं दे रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

एक साल पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार एयरपोर्ट से पांच शहरों—चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू—के लिए फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। अब तक अयोध्या, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवाएं चालू हैं, लेकिन अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट अभी शुरू होना बाकी है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp