बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार हवाई अड्डे से इस दिन शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, व्यापार और निवेश को मिलेगी नई दिशा

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को जानकारी दी कि सरकार जल्द ही हिसार से दुबई के लिए कार्गो और यात्री उड़ान शुरू करने की योजना पर काम कर रही है।Haryana News

Advertisement

पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा: यह उड़ान शुरू होते ही हिसार से हरियाणा की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा होगी। हाल ही में 12 सितंबर को हिसार से जयपुर के लिए घरेलू उड़ान सेवा की शुरुआत की गई थी, जिसे प्रदेश के उड्डयन क्षेत्र में अहम उपलब्धि माना गया।

अंतरराष्ट्रीय हब होगा विकसित : बता दे कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य हिसार हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हब के रूप में विकसित करना है। दुबई उड़ान शुरू होने से जहां व्यापार और निवेश को नई दिशा मिलेगी, वहीं यात्रियों को भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा अपने ही क्षेत्र से आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे हिसार और आसपास के जिलों में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दिल्ली में एलायंस एयर के अधिकारियों से मुलाकात की। यही कंपनी हरियाणा सरकार के साथ मिलकर हिसार हवाई सेवाओं पर काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में हिसार हवाई अड्डा देश और विदेश दोनों स्तर पर व्यापार और यात्रा के नए अवसरों का केंद्र बन सकता है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp