Wednesday, 14 October 2026

Dharuhera News: सुख-शांति के लिए 11 धुने तपस्या, दर्शन के लिए उमड रही भीड

Written by: सुनील कुमार

Published:

Dharuhera News: धारूहेड़ा: खरखड़ा गांव स्थित प्राचीन बाबा भैरु मंदिर परिसर में महंत तपस्वी बाल योगी दिवाली नाथ महाराज द्वारा 41 दिन की ग्यारह धुना तपस्या की जा रही है। इस धार्मिक…


सुख-शांति के लिए 11 धुने तपस्या, दर्शन के लिए उमड रही भीड
सुख-शांति के लिए 11 धुने तपस्या, दर्शन के लिए उमड रही भीड
Google News Follow us on Google

Dharuhera News: धारूहेड़ा: खरखड़ा गांव स्थित प्राचीन बाबा भैरु मंदिर परिसर में महंत तपस्वी बाल योगी दिवाली नाथ महाराज द्वारा 41 दिन की ग्यारह धुना तपस्या की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन का संचालन बाबा भैरु मंदिर कमेटी तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। Dharuhera News

Advertisement

मास्टर महाबीर ने बताया कि महंत तपस्वी बाल योगी दिवाली नाथ महाराज की ओर से ये तपस्या समाज कल्याण, सुख-शांति तथा युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर धर्म और संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

रोज पहुंच रहे दर्शन करने लोग: बता दे गर्मी के माह में धुने की तपस्या एक कठिन परीक्षा से कम नहीं है। कि महंत इससे पूर्व जिला भिवानी के ग्राम भूंगला, दादा गोसाई धाम विध्नोई तथा बहल सहित विभिन्न स्थानों पर भी तपस्या कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह उनकी जीवन की 16वीं तपस्या है। खरखडा में शुरू हुई तपस्या के लेकर लोग महाराज के दर्शन करने पहुंच रहे है

 

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

 

सरपंच प्रति​नि​धि विकास यादव ने कहा कि गांव शांति के लिए 11 धुने में बैठे महंत बाल योगी दिवाली नाथ महाराज तपस्या पर बैठ गए है ये तपस्या गांव में 41 दिन तक चलेगी महाराज के दर्शन के लिए उमड रही भीड है। सुबह से धुने वाले स्थान पर भीड लगी हुई है। हमे बडा गर्व है कि महाराज गांव में शांति के लिए ये तपस्या कर रहा है।

ये भी पढ़ेंकंवाली स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 15 और 16 अक्टूबर को

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp