बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: बोर्ड एग्जाम में बैठना है तो जरूरी है अपार ID, बिना इसके छात्र होंगे रिजेक्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: अब शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपार आईडी दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है। वन नेशन-वन स्टूडेंट मिशन के तहत केवल वही छात्र परीक्षा परिणाम के पात्र होंगे…


Haryana News: बोर्ड एग्जाम में बैठना है तो जरूरी है अपार ID, बिना इसके छात्र होंगे रिजेक्ट
Haryana News: बोर्ड एग्जाम में बैठना है तो जरूरी है अपार ID, बिना इसके छात्र होंगे रिजेक्ट
Google News Follow us on Google

Haryana News: अब शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपार आईडी दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है। वन नेशन-वन स्टूडेंट मिशन के तहत केवल वही छात्र परीक्षा परिणाम के पात्र होंगे जिनकी अपार आईडी आवेदन पत्र में दर्ज होगी। सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement

अपार ID

सरकार ने विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए अपार आईडी (स्वचालित स्थायी शैक्षणिक अभिलेख पहचान संख्या) लागू की है। प्रत्येक विद्यार्थी को एक यूनिक नंबर जारी किया जाएगा। आवेदन में अपार आईडी न भरने वाले छात्र सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं में परिणाम के पात्र नहीं होंगे।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में नियम

CBSE ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दी है। बिना अपार आईडी के छात्र परीक्षा में बैठ नहीं पाएंगे। इसके अलावा, कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए पंजीकरण भी नहीं होगा। बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों का कम से कम 70 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अगर कोई मान्यता प्राप्त स्कूल इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। खास परिस्थितियों में 25 प्रतिशत तक की उपस्थिति छूट दी जा सकती है, इसके लिए छात्रों को स्कूल में सही कारण के दस्तावेज जमा करने होंगे। बोर्ड निरीक्षण में अगर उपस्थिति का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया, तो छात्र को परीक्षा से वंचित किया जाएगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp