बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: HSSC ने जारी की ग्रुप नंबर 25 की परीक्षा की आंसर की जारी, 25 सितंबर तक समय पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करना अनिवार्य

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप नंबर 25 की लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 जुलाई को शाम की शिफ्ट में…


Haryana News: HSSC ने जारी की ग्रुप नंबर 25 की परीक्षा की आंसर की जारी, 25 सितंबर तक समय पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करना अनिवार्य
Haryana News: HSSC ने जारी की ग्रुप नंबर 25 की परीक्षा की आंसर की जारी, 25 सितंबर तक समय पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करना अनिवार्य
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप नंबर 25 की लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 जुलाई को शाम की शिफ्ट में आयोजित की गई थी और विज्ञापन संख्या 08/2024 के तहत हुई थी। अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।

Advertisement

अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्तियां और सुझाव 25 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकता है। आयोग ने साफ किया है कि केवल निर्धारित समयावधि में प्राप्त हुई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि आपत्ति दर्ज करते समय उन्हें ग्रुप संख्या, परीक्षा कोड, परीक्षा तिथि, सत्र, सेट, आपत्ति का प्रकार, प्रश्न संख्या और जिस उत्तर पर आपत्ति है उसका प्रूफ स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है। यदि यह विवरण नहीं दिया गया, तो आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आयोग का निर्णय अंतिम होगा और उसके अनुसार ही क्वेश्चन पेपर का मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रश्न पर मैन्युअल या बाद में भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। केवल ऑनलाइन माध्यम से समय पर दर्ज की गई आपत्तियों पर ही ध्यान दिया जाएगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp