शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा जेलों में कैदियों की बढ़ेगी खातिरदारी, खाने में शामिल होंगे ये खास आइटम, जानें सरकार के प्रस्ताव की पूरी डिटेल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार जेलों में कैदियों के भोजन में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। जेल विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नए डाइट प्लान में ब्रेकफास्ट,…


Haryana News: हरियाणा जेलों में कैदियों की बढ़ेगी खातिरदारी, खाने में शामिल होंगे ये खास आइटम, जानें सरकार के प्रस्ताव की पूरी डिटेल
Haryana News: हरियाणा जेलों में कैदियों की बढ़ेगी खातिरदारी, खाने में शामिल होंगे ये खास आइटम, जानें सरकार के प्रस्ताव की पूरी डिटेल
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार जेलों में कैदियों के भोजन में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। जेल विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नए डाइट प्लान में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में नई चीजें शामिल की गई हैं। अब ब्रेकफास्ट में ब्रेड के साथ अन्य विकल्प भी मिलेंगे और लंच व डिनर में दाल, चावल और दही शामिल होंगे।

Advertisement

अभी जेल में एक कैदी का भोजन और नाश्ता तैयार करने में 62.83 रुपए खर्च होते हैं। नए प्रस्ताव के अनुसार यह खर्च बढ़कर 75.10 रुपए प्रति कैदी हो जाएगा। यानी हर कैदी पर 12.27 रुपए अतिरिक्त खर्च आएगा। पूरे राज्य में इस बदलाव से कुल मिलाकर करीब 11.52 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च होगा।
डाइट चार्ट में क्या बदलाव होंगे

ब्रेकफास्ट से पहले मॉर्निंग टी में दूध और चीनी दी जाएगी। इसके बाद ब्रेकफास्ट में दूध, चीनी और ब्रेड के साथ रस, फेन और बिस्कुट का विकल्प भी मिलेगा। लंच में रोटी और दाल के अलावा सीजनल सब्जी, चावल और दलिया भी शामिल होंगे। दोपहर बाद चाय के समय कोई बदलाव नहीं किया गया है। रात के भोजन में रोटी और सीजनल सब्जी के साथ चावल और दाल भी शामिल होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दो सेवानिवृत BDPO पर ₹50 हजार जुर्माना, पेंशन से देनी होगी राशि

जेलों में चल रही अन्य वैल्फेयर स्कीमें

हरियाणा की जेलों में कैदियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। करनाल में जेल एकेडमी का निर्माण हुआ है, जिसमें 117 नए भर्ती वार्डन और सहायक अधीक्षक जेल स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा जिला जेल कुरुक्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से पैट्रोल पंप और CNG स्टेशन स्थापित किया गया है, जिससे पिछले वर्ष लगभग 54 करोड़ रुपए की आमदनी हुई।

राज्य के अन्य जेलों में पैट्रोल पंप योजना

जिला जेल कुरुक्षेत्र के मॉडल पर हरियाणा की 5 अन्य जेलों में पैट्रोल पंप स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें केंद्रीय जेल अम्बाला, केंद्रीय जेल-2 हिसार, जिला जेल यमुनानगर, जिला जेल करनाल और जिला जेल सोनीपत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त भिवानी, सिरसा, जींद, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल की जेलों पर भी पैट्रोल पंप लगाने की स्वीकृति दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दिसंबर में मसानी बैराज पर होगा धरना, रणनीति तैयार

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp