बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, हरियाणा के इन अस्पतालों में मरीजों को अब मुफ्त मिलेगी ये सुविधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि अब राज्य के सरकारी अस्पतालों में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स मुफ्त उपलब्ध होंगी। जरूरत पड़ने पर सरकार निजी ब्लड बैंक से…


Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, हरियाणा के इन अस्पतालों में मरीजों को अब मुफ्त मिलेगी ये सुविधा
Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, हरियाणा के इन अस्पतालों में मरीजों को अब मुफ्त मिलेगी ये सुविधा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि अब राज्य के सरकारी अस्पतालों में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स मुफ्त उपलब्ध होंगी। जरूरत पड़ने पर सरकार निजी ब्लड बैंक से भी प्लेटलेट्स मुहैया कराएगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। अब तक 65,707 सैंपल लिए गए, जिनमें 1,041 मामलों की पुष्टि हुई, लेकिन किसी की मृत्यु नहीं हुई।

Advertisement

डेंगू की जांच सरकारी अस्पतालों में मुफ्त हो रही है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में इसका शुल्क मात्र 600 रुपये है। ब्लॉक स्तर पर सीएचसी/पीएससी में ब्लड सैंपलिंग शुरू हो चुकी है और 27 टेस्टिंग लैब्स सक्रिय हैं। सरकारी अस्पतालों में 255 वार्ड और 1,091 बेड डेंगू रोगियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

मंत्री ने यह भी बताया कि 28 मोबाइल फूड सेफ्टी टेस्टिंग वैन जल्द खरीदी जाएंगी। ये वैन हरियाणा के 14 जिलों में नकली खाद्य पदार्थों पर नजर रखेंगी। अक्टूबर 2024 से अब तक 3,682 खाद्य सैंपल लिए गए, जिनमें से 606 सैंपल फेल हुए। दोषियों पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस बीच, हरियाणा के स्लम बस्तियों में जन्म पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp