
Haryana News: दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गांव सागरपुर में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां सोलर बेस माइक्रो स्पेश सिंचाई प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है और अगले सप्ताह से यह पूरी तरह से चालू हो जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट पर 7.31 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और इससे 468 एकड़ भूमि को सिंचित किया जा सकेगा।
सोलर सिंचाई का तरीका
इस प्रोजेक्ट के तहत नहरी पानी की तर्ज पर तालाब से पानी इकट्ठा किया गया है। अब सोलर मोटर से पानी निकालकर किसानों तक पहुंचाया जाएगा। परियोजना में एचडीपीआई पाइपलाइन बिछाई गई है, जिससे किसानों को प्रेसर के साथ पानी मिलेगा। किसान इस पानी का उपयोग टपका सिंचाई और मिनी फव्वारा तकनीक से कर सकेंगे। पारंपरिक सिंचाई के मुकाबले इसमें जल उपयोग दक्षता 80 प्रतिशत तक होगी।
किसानों को मिलने वाले लाभ
इस प्रोजेक्ट से जल और उर्वरक की बर्बादी रोकी जा सकेगी। साथ ही भूमिगत रिसाव और कटाव में कमी आएगी, खेतों में खरपतवार नियंत्रण होगा और फसलों की पैदावार बढ़ेगी। पानी की कमी वाले जिले में यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
सिंचाई लागत कम होने के साथ पैदावार बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहेगा। इस प्रकार, महेंद्रगढ़ का यह सोलर बेस सिंचाई प्रोजेक्ट किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और लाभकारी कदम साबित होगा।
