रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार की नई छात्रवृत्ति योजना, 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति पाने का मौका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र-छात्राएं 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल saral-haryana.gov.in पर ऑनलाइन…


Haryana News: हरियाणा सरकार की नई छात्रवृत्ति योजना, 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति पाने का मौका
Haryana News: हरियाणा सरकार की नई छात्रवृत्ति योजना, 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति पाने का मौका
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र-छात्राएं 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल saral-haryana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तय तारीख के बाद आए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisement

छात्रवृत्ति की राशि

यह योजना अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास व अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए है। पात्र छात्रों को उनकी श्रेणी, कक्षा और अंक प्रतिशत के आधार पर 8 हजार से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

योजना का उद्देश्य

इस स्कीम का मुख्य मकसद सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन देना है, ताकि वे पढ़ाई बीच में न छोड़ें और उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा के अशोक को मिला राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान

आवश्यक दस्तावेज

छात्र-छात्राओं को आवेदन के समय कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें पिछली कक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड शामिल हैं।

आय सीमा और शर्तें

आवेदक तभी इस योजना का लाभ ले पाएंगे, जब उनके अभिभावक की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम होगी। इसके लिए वैध आय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:थारा फूफा जिंदा है दुलीचंद फिर आये चर्चा में, यहां पढ़ें अपडेट

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp