रविवार, 25 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: तेल माफिया पर अंकुश लगाना बना चुनौती, राजस्थान से जुडे है तार!

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: भले ही सीआइए रेवाड़ी टीम ने धारूहेड़ा में बडी मात्रा अवैध तेल जब्त कर लिया हो लेकिन तेल माफिया को अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। तेल माफिया…


धारूहेड़ा: तेल माफिया पर अंकुश लगाना बना चुनौती, राजस्थान से जुडे है तार
धारूहेड़ा: तेल माफिया पर अंकुश लगाना बना चुनौती, राजस्थान से जुडे है तार
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: भले ही सीआइए रेवाड़ी टीम ने धारूहेड़ा में बडी मात्रा अवैध तेल जब्त कर लिया हो लेकिन तेल माफिया को अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। तेल माफिया (Oil Mafia) पर अंकुश लगाना प्रशासन और सरकार के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। भारत के कई राज्यों में तेल की चोरी, मिलावट और अवैध तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क काम करता है, जो न केवल सरकारी राजस्व को चंपत लगाता है बल्कि पर्यावरण और आम जनता के वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाता है।

Advertisement

2200 लीटर अवैध पेट्रोल और थिनर जब्त: बता दे कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खिजूरी के समीप छापा मारकर सीआईए टीम ने करीब 2200 लीटर अवैध पेट्रोल और थिनर जब्त किया। इतना ही नहीं मौके से तेल से भरे 11 ड्रम और पांच खाली ड्रम बरामद हुए। पुलिस ने दो पिकअप गाड़ियां, दो मोटर और कुछ पाइप भी कब्जे में लिए। तेल के अवैध कारोबार के खिलाफ दो माह में पुलिस की यह पांचवीं कार्रवाई है। हालाकि इस गिरोह से जुडे पुलिस की गिरफ्त ये बाहर है।

राजस्थान से जुडे है तार: बता दे कि करनावास स्थित तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों के चालकों से सांठगांठ कर तेल निकालने के अवैध कारोबार धडल्ले से जारी है। तेल माफिया टैंकरों से पेट्रोल और डीजल निकालकर आसपास के राजस्थान क्षेत्र में बेचते हैं। सबसे अहम बात ये धंधा तेजी से पनपता जा रहा है यानि तेल की कालाबाजारी जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में सोमवार को इन गांवों की होगी बाजरा खरीद

मामला दर्ज कर जांच जारी: क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि टीम को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी हाईवे पर गांव खिजूरी के पास हाईवे पर टैंकरों से तेल निकालकर बेचने का अवैध काम हो रहा है। टीम गठित कर छापा मारा गया। लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद सामान कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में खेल प्रतियोगिताएं

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp