
Rewari (Best E News) CIA कोसली पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। करीब दो साल पहले कोसली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव कोंडरा निवासी सतेंद्र उर्फ सिट्टू के रूप में हुई है। बता दे कि इस चोरी के मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
ये हो चुके है पहले काबू: CIA कोसली पुलिस इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में यूपी के जिला ऐटा के गांव बरीगमा निवासी सन्नी कुमार उर्फ सन्नी, यूपी के जिला हाथरस के गांव शहबाजपुर निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू, यूपी के जिला हाथरस के गांव शिकंदरा राव निवासी युसूफ, यूपी के जिला हाथरस के गांव नंगला शीशगर निवासी कफिल, यूपी के जिला हाथरस के हसायन निवासी राज रोशन उर्फ कृष्णा, सोनू व बालकिशन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
खिड़की तोड़कर की थी चोरी : 28 दिसंबर 2024 की रात चोरों ने बैंक परिसर के बगल की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम और गन बॉक्स को गैस कटर से काटने का प्रयास किया, लेकिन वे नकदी या अन्य संपत्ति चोरी करने में सफल नहीं हो सके। हालांकि, आरोपी बैंक से तीन लेजर प्रिंटर, चार बड़ी बैटरी और एक सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर ले गए थे। अगले दिन बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा : पेंशन से जुर्माने की राशि वसूलने के निर्देश, करीब छह साल बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया फैसला
