गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार की मुफ्त होम स्टे ट्रेनिंग योजना, 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने होम स्टे ट्रेनिंग के लिए युवाओं से आवेदन मांगे हैं। यह पहल युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तहत की…


Haryana News: हरियाणा सरकार की मुफ्त होम स्टे ट्रेनिंग योजना, 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Haryana News: हरियाणा सरकार की मुफ्त होम स्टे ट्रेनिंग योजना, 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने होम स्टे ट्रेनिंग के लिए युवाओं से आवेदन मांगे हैं। यह पहल युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तहत की जा रही है। राज्य के सभी जिलों के 15 से 29 वर्ष के युवा इस निःशुल्क ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक जिला नोडल आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म और नियम व शर्तें विभाग की वेबसाइट itiharyana.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं।

यह ट्रेनिंग पूरी तरह मुफ्त है। इसमें युवाओं को होम स्टे को प्रभावी ढंग से चलाने और पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में विभाग का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देना और ‘आत्मनिर्भर युवा-आत्मनिर्भर हरियाणा’ के विजन को साकार करना है। इसके जरिए युवा अपने होम स्टे व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा कर पाएंगे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp