शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने महिला कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब ढाई गुना ज्यादा मिलेगी कैजुअल लीव

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में महिला शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पुरुष कर्मचारियों की तुलना में ढाई…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने महिला कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब ढाई गुना ज्यादा मिलेगी कैजुअल लीव
Haryana News: हरियाणा सरकार ने महिला कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब ढाई गुना ज्यादा मिलेगी कैजुअल लीव
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में महिला शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पुरुष कर्मचारियों की तुलना में ढाई गुना तक अधिक आकस्मिक अवकाश (कैजुअल लीव) मिलेगा। इस साल 30 जून से पहले नियमित रूप से नियुक्त महिला कर्मचारियों को 25 दिन और पुरुष कर्मचारियों को 10 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेंगे।

Advertisement

जारी हुए निर्देश

30 जून से 30 सितंबर के बीच नियुक्त महिला कर्मचारियों को 12 दिन और पुरुष कर्मचारियों को 5 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेगा। वहीं, 30 सितंबर के बाद नियुक्त महिला कर्मचारियों को 6 दिन और पुरुष कर्मचारियों को 2 दिन आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इन बदलावों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) नियम 2016 में संशोधन के अनुसार अब सभी नियमित महिला कर्मचारियों को हर साल 25 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेंगे।

आकस्मिक अवकाश का वितरण

30 नवंबर के बाद नियुक्त महिला कर्मचारियों को 3 दिन और पुरुष कर्मचारियों को 1 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेगा। संशोधित नियमों के अनुसार पुरुष कर्मचारियों को सेवा के वर्षों के आधार पर आकस्मिक अवकाश मिलेगा: 10 साल की सेवा पर 10 दिन, 10 से 20 साल की सेवा पर 15 दिन और 20 साल से अधिक सेवा पर 20 दिन। कर्मचारी जिस वर्ष 10 या 20 साल की सेवा पूरी करेंगे, उसी वर्ष से उन्हें बढ़े हुए अवकाश का लाभ मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp