
Haryana News: गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने अब बस यात्रियों के लिए नई दूरी आधारित किराया प्रणाली शुरू कर दी है। पहले बस स्टॉप के हिसाब से किराया लिया जाता था, लेकिन अब यह पूरी यात्रा की दूरी पर निर्भर करेगा।
नई व्यवस्था के मुताबिक 6 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया 10 रुपए, 6 से 13 किलोमीटर की दूरी पर 20 रुपए और 13 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर 30 रुपए होगा। इससे यात्रियों को पारदर्शी और न्यायसंगत किराया मिलेगा।
GMCBL के सीईओ विश्वजीत चौधरी ने कहा कि लोग निजी वाहन कम इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इससे शहर की परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
GMCBL के पास 150 आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बसें हैं, जो 21 रूटों पर चलती हैं। इन बसों में GPS ट्रैकिंग, CCTV और ई-टिकटिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यात्रियों को रूट और किराया जानकारी गुरुग्रामन ऐप पर भी मिलती है और इसी ऐप से टिकट खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध है।
