शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दिल्ली से बावल तक चलेगी Namo Bharat Train, जानिए कौन-कौन से स्टेशन शामिल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नमो भारत ट्रेन के पहले फेज में दिल्ली से रेवाड़ी के बावल तक रूट को मंजूरी दे दी है। पहले यह ट्रेन सिर्फ दिल्ली से धारूहेड़ा तक…


Haryana News: हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दिल्ली से बावल तक चलेगी Namo Bharat Train, जानिए कौन-कौन से स्टेशन शामिल
Haryana News: हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दिल्ली से बावल तक चलेगी Namo Bharat Train, जानिए कौन-कौन से स्टेशन शामिल
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नमो भारत ट्रेन के पहले फेज में दिल्ली से रेवाड़ी के बावल तक रूट को मंजूरी दे दी है। पहले यह ट्रेन सिर्फ दिल्ली से धारूहेड़ा तक ही चलती थी, लेकिन अब इसका विस्तार बावल तक किया गया है, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। योजना के तहत दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तक ट्रेन चलाने की भी योजना है।

Advertisement

हरियाणा रैपिड मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने इस बदलाव की जानकारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को दी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पहले यह योजना धारूहेड़ा तक सीमित थी, लेकिन 18 सितंबर की बैठक में सुझाव आया कि ट्रेन का संचालन हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित बावल तक बढ़ाया जाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखकर यह प्रस्ताव रखा।

राव इंद्रजीत सिंह की आपत्ति के बाद 26 सितंबर को HMRTC के प्रबंध निदेशक डॉक्टर चंद्रशेखर खरे ने NCRTC को पत्र लिखकर ट्रेन के संचालन को धारूहेड़ा की बजाय बावल तक बढ़ाने की मंजूरी दी। पत्र में स्पष्ट किया गया कि फिलहाल ट्रेन सिर्फ बावल तक ही जाएगी और अगर भविष्य में आगे विस्तार किया गया, तो उसका खर्च हरियाणा सरकार वहन नहीं करेगी। बावल हरियाणा का एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, इसलिए यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च

दिल्ली में नमो भारत ट्रेन के लिए सराय काले खां, INA, मुनिरका और एरो सिटी में स्टेशन बनाए जाएंगे। गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल में भी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp