गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सोनीपत में दो सप्ताह बाद पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को MSP में बढ़त और राहत मिली

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: दिल्ली के नजदीक सोनीपत जिले में किसानों के लिए राहत की खबर है। लगभग 2 सप्ताह बाद यहां पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। नई अनाज मंडी…


Haryana News: सोनीपत में दो सप्ताह बाद पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को MSP में बढ़त और राहत मिली
Haryana News: सोनीपत में दो सप्ताह बाद पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को MSP में बढ़त और राहत मिली
Google News Follow us on Google

Haryana News: दिल्ली के नजदीक सोनीपत जिले में किसानों के लिए राहत की खबर है। लगभग 2 सप्ताह बाद यहां पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। नई अनाज मंडी में शनिवार को हैफेड ने 1470 क्विंटल पीआर धान की खरीद की।

Advertisement

धान में ज्यादा नमी और आढ़तियों की निष्क्रियता के कारण पहले खरीद कार्य अटका हुआ था। प्रशासन ने इस बार आढ़तियों को बाहर रखते हुए सीधे सरकारी एजेंसी के माध्यम से खरीद का निर्णय लिया। बारिश के कारण धान में नमी बढ़ गई थी, जिससे खरीद में और देरी हुई। हैफेड के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

सरकार ने इस बार पीआर कामन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये और पीआर ए ग्रेड का 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 150 रुपये अधिक है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कुछ दिनों से बाजार में धान का भाव 3150 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर है। इससे किसानों के चेहरों पर मायूसी थी। नई अनाज मंडी के अधिकारी का कहना है कि सरकारी खरीद शुरू होने के बाद पीआर धान की आवक रफ्तार पकड़ेगी। मंडी में किसानों के लिए बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp