गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक को दिवाली से पहले खुशखबरी, मिलेगा तीन महीनों का भुगतान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में जुलाई महीने से बिना वेतन के काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक दिवाली से पहले राहत पाने वाले हैं। इन्हें तीन महीने का…


Haryana News: हरियाणा के कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक को दिवाली से पहले खुशखबरी, मिलेगा तीन महीनों का भुगतान
Haryana News: हरियाणा के कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक को दिवाली से पहले खुशखबरी, मिलेगा तीन महीनों का भुगतान
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में जुलाई महीने से बिना वेतन के काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक दिवाली से पहले राहत पाने वाले हैं। इन्हें तीन महीने का बकाया वेतन एक साथ मिलने वाला है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन देने के लिए आवश्यक रकम आवंटित कर दी है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में ये शिक्षक और लैब सहायक अपने बकाया वेतन प्राप्त कर लेंगे और उनकी दिवाली भी खुशियों भरी होगी।

Advertisement

तीन महीने का वेतन नहीं मिला था

सरकारी स्कूलों में काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक को जुलाई से सितंबर तक वेतन नहीं मिला था, जिससे वे काफी परेशान थे। वेतन न मिलने के कारण उनके कई त्योहार फीके रहे।

शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों ने लगातार अपनी मांग उठाई थी कि उनका बकाया वेतन दिया जाए। इसके अलावा, संगठन के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से भी वेतन देने की अधिकारियों से मांग की गई थी। बताया गया कि जिला स्तर पर ग्रांट नहीं मिलने के कारण वेतन नहीं दिया जा रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर दी जाएगी राहत

जब शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को यह जानकारी मिली, उन्होंने शिक्षा निदेशालय को निर्देशित किया कि दिवाली से पहले बकाया वेतन सभी कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को हर हाल में दिया जाए। इसके बाद अधिकारियों ने जिला शिक्षा विभाग को ग्रांट जारी कर विद्यालय प्रबंधन को वेतन देने का आदेश दिया।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp