शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हरियाणा ITI दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, युवा जल्द करें आवेदन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। निदेशालय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा ने सत्र 2025-26 के लिए आईटीआई और महिला आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि…


Haryana News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हरियाणा ITI दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, युवा जल्द करें आवेदन
Haryana News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हरियाणा ITI दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, युवा जल्द करें आवेदन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। निदेशालय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा ने सत्र 2025-26 के लिए आईटीआई और महिला आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 17 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। पहले यह तिथि 10 अक्टूबर तय थी।

Advertisement

महानिदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा के कार्यालय ने सभी संस्थानों को आधिकारिक पत्र भेजा है। आदेश में कहा गया है कि अब संस्थान स्तर पर ऑन-द-स्पॉट दाखिले 10 से 17 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया, वे इस अवधि में पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

अधिकारियों के अनुसार, यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा है जो तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगार के नए रास्ते तलाशना चाहते हैं। राज्य के आईटीआई संस्थानों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग समेत कई ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 15 साल बाद सेक्टर रोड का रास्ता साफ, 6 करोड़ रुपये होंगे खर्च

दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है ताकि किसी छात्र को असुविधा न हो। संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि योग्य अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्पडेस्क सक्रिय रखा जाए।

युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

हर साल हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में हजारों युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल की शिक्षा दी जाती है। इस बार दाखिला प्रक्रिया की तारीख बढ़ने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की संभावना है और राज्य के युवा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर पा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:Breaking News: इन महिलाओं को मिलेंगे पुरस्कार, जानिए कहां करें अप्लाई

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp