शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में बनने जा रहे हैं पांच नए जिले, कौन होगा अगला प्रशासनिक हब?

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में नए जिले, मंडल, तहसील और उप-तहसीलों के गठन को लेकर कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल…


Haryana News: हरियाणा में बनने जा रहे हैं पांच नए जिले, कौन होगा अगला प्रशासनिक हब?
Haryana News: हरियाणा में बनने जा रहे हैं पांच नए जिले, कौन होगा अगला प्रशासनिक हब?
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में नए जिले, मंडल, तहसील और उप-तहसीलों के गठन को लेकर कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसके साथ ही कमेटी में राजस्व मंत्री विपुल गोयल, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी लोगों की मांगों, डीसी की सिफारिशों और विधायकों के प्रस्तावों के आधार पर अंतिम निर्णय लेगी।

Advertisement

इन पांच क्षेत्रों को जिले बनाने की उठी मांग

कैबिनेट सब कमेटी के पास जिन पांच क्षेत्रों को नए जिलों के रूप में बनाने की मांग आई है, उनमें हांसी, डबवाली, असंध, सफीदों और गोहाना शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लंबे समय से जिला बनाए जाने की मांग चल रही थी। वहीं मानेसर को लेकर भी चर्चा में है परंतु फिलहाल कोई आधिकारिक या लिखित प्रस्ताव नहीं आया है।

डीसी की सिफारिश होगी अहम आधार

विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया है कि नए जिले या उपमंडल बनाने का निर्णय डीसी की रिपोर्ट और स्थानीय विधायक एवं नगर निकायों के प्रस्ताव के आधार पर ही लिया जाएगा। इसका मतलब है कि किसी भी नए प्रशासनिक ढांचे की शुरुआत जमीनी हकीकत के आधार पर ही होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दिसंबर में मसानी बैराज पर होगा धरना, रणनीति तैयार

नए मंडल बनाने की संभावना भी जताई गई

हरियाणा में फिलहाल छह मंडल हैं—अंबाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद। मंत्री पंवार ने संकेत दिया है कि अगर जरूरत और प्रस्ताव सामने आए तो राज्य में नए मंडलों का गठन भी किया जा सकता है। यह प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जाएगा।

बेहतर प्रशासनिक सुविधा की दिशा में कदम

नई इकाइयों के गठन से प्रशासनिक कामकाज और जनता तक सेवाएं पहुंचाने की प्रक्रिया और सुगम होगी। दूरदराज के इलाकों को जिला या उपमंडल बनाए जाने से लोगों को बार-बार मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।

ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में आज नहीं होगी बाजरे की खरीद, नया शेड्यूल जारी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp