मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में होगी किसान महापंचायत, गुरनाम सिंह चढूनी करेंगे नेतृत्व

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: क्षेत्र में किसानों और मजदूरों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) की ओर से 3 अगस्त को रेवाड़ी में एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया…


भारतीय किसान यूनियन चढुनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आएंगे रेवाड़ी, होगी महापंचायत
भारतीय किसान यूनियन चढुनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आएंगे रेवाड़ी, होगी महापंचायत
Google News Follow us on Google

Haryana News: क्षेत्र में किसानों और मजदूरों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) की ओर से 3 अगस्त को रेवाड़ी में एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी संबोधित करेंगे। यह जानकारी यूनियन के रेवाड़ी जिलाध्यक्ष समय सिंह ने दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। बाजार में खराब हो चुकी फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए पोर्टल अब तक नहीं खोला गया है और बीमा योजनाओं की शुरुआत नहीं हुई है। साथ ही, 2023 में बाजरे की फसल पर भावांतर की राशि अब तक किसानों के खातों में नहीं पहुंची है। पिछले साल ओलावृष्टि से लगभग 80 गांव प्रभावित हुए थे, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर उस नुकसान का कोई हिसाब नहीं दिया गया है। किसान अपने मुआवजे के लिए लगातार भटक रहे हैं।Haryana News

महापंचायत के बाद किसान यूनियन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूनियन का कहना है कि यह ज्ञापन नहीं, बल्कि चेतावनी पत्र होगा, क्योंकि अहीरवाल क्षेत्र के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और सख्त निर्णय भी लिए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यूनियन ने अमेरिका से हो रहे समझौते को भी किसान-मजदूर विरोधी बताया और इस पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की जरूरत जताई है। इस आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए किसान भवन में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें शीशराम, पुरुषोत्तम, राजकुमार, राजेंद्र कुमार गेरा, प्रदीप डूंगरवास, बाबूलाल रोडवेज, बाबूलाल कालका, रतिराम दहिया, मनफूल चौधरी, ओपी लुहाना, राजेंद्र प्रसाद राजपुरा समेत अनेक किसान नेता मौजूद रहे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp