बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana news : हरियाणा में Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Written by: PK Chauhan

Published:

करनाल: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। करनाल के कुराली गांव के पास रंबा नहर की पटरी पर बुधवार रात पुलिस और बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।…


करनाल: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। करनाल के कुराली गांव के पास रंबा नहर की पटरी पर बुधवार रात पुलिस और बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। उनकी टांगों में गोली लगी है।Haryana news

Advertisement

, बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जांच में सामने आया है कि बीते दिनों ये दोनों उचाना गांव के पास एक शराब ठेके पर भी फायरिंग की घटना में शामिल रहे थे।

घायल बदमाशों को करनाल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।Haryana news

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस की टीम कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी। रोकने पर जब उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं तो मजबूरी में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और बदमाशों के आपराधिक नेटवर्क की जानकारी खंगाली जा रही है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp