गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: दिवाली की खुशखबरी! हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों को बिना ब्याज मिलेगा 13 हजार रुपये एडवांस, जल्दी आवेदन करें

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों को त्योहारों पर राहत देते हुए बड़ी घोषणा की है। अब सभी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को दीपावली के…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों को त्योहारों पर राहत देते हुए बड़ी घोषणा की है। अब सभी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर 13 हजार रुपये एडवांस बिना ब्याज के मिलेंगे। पहले यह राशि 12 हजार थी, जिसे इस बार एक हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। इसके लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisement

14 अक्टूबर तक आवेदन करें

कर्मचारियों को यह एडवांस लेने के लिए 14 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा। राशि की स्वीकृति आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। अगर कोई कर्मचारी अस्थायी है तो उसे यह एडवांस तभी मिलेगा, जब कोई स्थायी कर्मचारी जमानत देगा। एडवांस की वसूली 10 समान किस्तों में की जाएगी।

सरकार ने साफ किया है कि अधिकारी एडवांस मंजूर करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि कर्मचारी की सेवा कम से कम अगले 10 साल तक जारी रहेगी, ताकि पूरी राशि की वसूली हो सके। एडवांस की रकम 17 अक्टूबर तक या उससे पहले ही कर्मचारियों को मिल जाएगी। हालांकि कार्य-प्रभारित, आकस्मिक वेतनभोगी, दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp