बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: धारूहेड़ा पुलिस ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर-6 पुलिस ने 'सेवा पखवाड़ा' के तहत सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल की। इस दौरान थाना प्रभारी पीएसआई संजय के नेतृत्व में पुलिस टीम और वन…


थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी पीएसआई संजय ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आकेड़ा मार्ग पर सडक के दोनों और 100 से ज्यादा पौधे लगाए।
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी पीएसआई संजय ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आकेड़ा मार्ग पर सडक के दोनों और 100 से ज्यादा पौधे लगाए।
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर-6 पुलिस ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल की। इस दौरान थाना प्रभारी पीएसआई संजय के नेतृत्व में पुलिस टीम और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आकेड़ा मार्ग पर सड़क के दोनों ओर 100 से ज्यादा पौधे लगाए। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए हर नागरिक को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और आसपास पौधे अवश्य लगाए, ताकि वातावरण स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रह सके। पौधे न केवल ऑक्सीजन का स्रोत हैं बल्कि जीवन के संतुलन और सभी जीव-जंतुओं के अस्तित्व के लिए आधार भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जितने अधिक पौधे हम लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे, उतना ही आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय और उनकी टीम ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। पुलिस की इस पहल ने स्थानीय लोगों को भी प्रेरित किया और संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp