रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: दैनिक रेल यात्री संघ ने इस मांगो को लेकर सोंपा ज्ञाापन, जानिए क्या है मांग?

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News : दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान और वरिष्ठ सलाहकार सोमबीर मुद्गल ने डिओएम विकास वत्स, सिनियर डिसिएम निशांत नारायण और एडिआरएम राजेश कुमार जी से…


Haryana News : दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान और वरिष्ठ सलाहकार सोमबीर मुद्गल ने डिओएम विकास वत्स, सिनियर डिसिएम निशांत नारायण और एडिआरएम राजेश कुमार जी से मुलाकात की तथा ट्रेनों के ठहराव के लिए मांग पत्र सोंपा

Advertisement

कमर्शियल मैनेजर निशांत नारायण ने गाड़ी संख्या 14087/14088 के पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव कि अप्रोवल दे दी है। कमर्शियल मैनेजर से अप्रोवल के बाद इस गाड़ी कि फाइल ओपरेटिंग मैनेजर के पास जाएगी।Haryana News

वहां से भी बहुत ज्यादा उम्मीद है कि इस गाड़ी कि फाइल को अप्रोवल मिल जाए। जैसे ही सिनियर डिविजनल ओपरेटिंग मैनेजर से अप्रोवल मिलती है वैसे हि रेलवे द्वारा गाड़ी के ठहराव का नाटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

गाड़ी संख्या 54310 पैसेंजर जो रेवाड़ी से सुबह 10:45 पर दिल्ली के लिए चलती है। इसमें मात्र 10 कोच है। रेवाड़ी से प्रातः 07 बजे के बाद लगभग 4 घंटे के अन्तराल के बाद गाड़ी संख्या 54310 दिल्ली के लिए चलती है

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

डिओएम से मिला दैनिक रेल यात्री संघ का जत्था, इस मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
डिओएम से मिला दैनिक रेल यात्री संघ का जत्था, इस मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

लेकिन इस गाड़ी में कम कोच होने के कारण पैसेंजर यात्रियों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण प्रतिदिन शिकायते आ रही थी। अब इस गाड़ी संख्या 54310 में ज्यादा कोच लगाए जाएंगे। सिनियर डि ओ एम विकास वत्स जी ने कोच कि संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।*

गाड़ी संख्या 54414 पैसेंजर जो रेवाड़ी से 07:05 पर चलती है। यह गाड़ी प्रतिदिन दिल्ली लेट पहुंचती है। क्योंकि इस गाड़ी को प्रतिदिन हरियाणा एक्सप्रेस, आश्रम सुपरफास्ट, रूणिचा एक्सप्रेस द्वारा ओवरटेक कर लेट कर दिया जाता है। जिसके कारण प्रतिदिन दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ।

आए दिन इस गाड़ी को घडी हरसरू या बिजवासन रेलवे स्टेशन पर रोक कर एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा क्रास करवा कर लेट कर दिया जाता था। अब जल्दी ही इस गाड़ी का समय रेवाड़ी से 06:45 पर होगा जिससे ये गाड़ी प्रतिदिन लेट नहीं होगी। इस गाड़ी का समय परिवर्तन करवाने के लिए सिनियर डि ओ एम विकास वत्स निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

 

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp