मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 पर होगी प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा ईनाम

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 पर इनाम जीतने का सुनहरा मौका है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत एक विशेष आयोजन “मेरा पसंदीदा श्लोक” वीडियो प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।…


‘My Favourite Shloka in Gita
‘My Favourite Shloka in Gita
Google News Follow us on Google

Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 पर इनाम जीतने का सुनहरा मौका है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत एक विशेष आयोजन “मेरा पसंदीदा श्लोक” वीडियो प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।Haryana News

Advertisement

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया यह प्रतियोगिता आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को गीता के शाश्वत संदेश से जोड़ने का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती है। प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना हुआ श्लोक उनके जीवन को कैसे दिशा देता है और उससे मिलने वाला मुख्य संदेश क्या है। तैयार वीडियो shlokagita@gmail.com पर भेजना होगा।Haryana News

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगी प्रकाशित’ बता दे प्रतियोगिगता में चयनित सर्वश्रेष्ठ वीडियो ‘My Favourite Shloka in Gita’ श्रृंखला के रूप में विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित किए जाएंगे तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ नाम, फोन नंबर और स्थान जैसी अनिवार्य जानकारी भी भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर शाम 5 बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता के लिए मान्य माना जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp